चीज़ों के प्रकार, जानकारी और कस्टम फ़ील्ड

जानें साधारण चीज़, एंटीक, वाहन और अचल संपत्ति प्रकार क्या-क्या जोड़ते हैं — और बाकी सब कस्टम फ़ील्ड से कैसे संभलता है।

सामान और व्यवस्था

हर चीज़ का एक प्रकार होता है, जिसे आप एडिटर में चुनते हैं। यही प्रकार तय करता है कि कौन-से डिटेल कार्ड दिखेंगे।

चार प्रकार

  • साधारण चीज़ — डिफ़ॉल्ट विकल्प। फ़ोटो, खरीद की जानकारी, वारंटी, श्रेणी, जगह और नोट्स।

  • एंटीक — उन चीज़ों के लिए जहाँ दुकान की रसीद से ज़्यादा उनका इतिहास मायने रखता है।

  • वाहन — रजिस्ट्रेशन नंबर, कंपनी, मॉडल और मॉडल वर्ष जोड़ता है।

  • अचल संपत्ति — पता, खसरा नंबर, निर्माण वर्ष और संपत्ति से जुड़ी बाकी जानकारी जोड़ता है।

जो जानकारी भरना काम आती है

डिटेल कार्ड में दुकान, खरीद की तारीख, कीमत और सीरियल नंबर रहते हैं — यानी वो सब जो बीमा क्लेम या वारंटी के समय पूछा जाता है। नोट्स में आप फ़ॉर्मैटिंग के साथ अपनी मर्ज़ी का टेक्स्ट लिख सकते हैं।

कस्टम फ़ील्ड

जब पहले से मौजूद कार्ड काफ़ी न हों, तो अपने फ़ील्ड जोड़ें: टेक्स्ट, नंबर, तारीख, हाँ/नहीं या अपने विकल्पों वाला ड्रॉपडाउन। कस्टम फ़ील्ड हर कलेक्शन के हिसाब से काम करते हैं, इसलिए एक वाइन सेलर और एक टूल शेड में बिलकुल अलग-अलग चीज़ों का हिसाब रखा जा सकता है।